Showing posts with label टाइम पास. Show all posts
Showing posts with label टाइम पास. Show all posts

Sunday, April 27, 2008

वाह भाई शाहरुख


अपन के शाहरुख खान, सारे एडिटर्स से अच्‍छे हैं! 25 अप्रेल को शाहरुख खान ने वो 'चमत्‍कार' कर दिखाया जो अच्‍छे अच्‍छे एडिटर्स भी न कर सके। शाहरुख एक ही दिन में दो समाचार पत्र समूहों के बतौर अतिथि संपादक थे।
उन्‍होंने 25 अप्रेल को दैनिक भास्‍कर समूह के दो अखबारों दिव्‍य भास्‍कर और दैनिक भास्‍कर का संपादन किया और वे समाचार पत्र के आफिस में मौजूद थे। वहीं वे उसी दिन दिल्‍ली के एचटी में मौजूद थे। उन्‍होंने बतौर संपादक एचटी, नई दिल्‍ली के सप्‍लीमेंट एचटी सिटी का संपादन किया।
अपन को दो के चिंतन के बाद भी यह समझ नहीं आया कि एक आदमी एक ही दिन में दो जगह कैसे। वैसे अपन ने गौर से देखा तो शाहरुखजी दैनिक भास्‍कर की प्रति पढ रहे हैं वो इस साल के आमबजट वाले दिन की है।

ईश्‍वर सबको शाहरुख जैसा संपादकीय हुनर दे, वैसे अपन ने दोनों अखबार देखे, खूबसूरत भी थे और कुछ नए स्‍टोरी आइडिया भी।

Sunday, April 6, 2008

ये देखिए कहां नजर है इन क्रिकेटरों की


क्रिकेटर शायद आजकल बल्‍ले से कम और आखों से ज्‍यादा खेलते हैं। यह तस्‍वीर आजकल मेल पर खूब फारवर्ड की जा रही है। कई दिन से ब्‍लॉग पर लगाने की सोच रहा था। पर ऐसी दो तस्‍वीर लगाना चाहता था, वह दूसरी मुझे मिल नहीं रही।

एएफपी की उस दूसरी तस्‍वीर को मैंने चार तारीख को किसी वेबसाइट पर देखी थी, जिसमें अमेरिकी राष्‍टपति बुश किसी सम्‍मेलन के बाद किसी महिला को किस कर रहे थे और उनकी पत्‍नी लॉरा बुश उन्‍हें खींच रहीं थी, मानों कह रही हों अब बस भी करो बुश। आपको वो तस्‍वीर मिले तो मेल जरूर कीजिएगा।


खैर आप फिलहाल देखिए कि ये क्रिकेटर विज्ञापन के अलावा और भी बहुत कुछ करते हैं। dushyant singh dildush@gmail.com का शुक्रिया जिन्होंने ये फोटो मुझे भेजी

Saturday, March 15, 2008

पढने की नहीं, देखने की चीज है

यूं तो मेल पर कई बार अच्‍छी तस्‍वीरे, संदेश आते हैं। प‍हली बार एक मित्र के भेजे चित्रों को आपको दिखा रहा हूं। और स्‍पष्‍ट देखने हों तो इन पर क्लिक करें।
वैसे एक खास बात कि ये सब बनाए गए हैं, खाने पीने की चीजों से देखिए और पहचानिए।