इस साल विजयादशमी पर रावण में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला। रावण मैचोमैन की तरह यंग दिखा। जिस रावण को हम दशानन के नाम से जानते थे उसके सिर गिने तो। मुंह से निकला अरे यार ये क्या इसके तो नौ ही सिर है।
फिर आसपास जहां भी नजर दौड़ाई रावण के सिर पर नौ ही सिर दिखे। इधर उधर पूछताछ की कोशिश की गई तो पता चला कि इधर पांच और उधर चार अच्छे नहीं लगते इसलिए समतल कर दिए हैं। यानी दोनों तरफ चार-चार सिर फिट कर दिए गए हैं।
यानी अब रावण को भी ले-आउट मार गया आने वाली पीढिय़ों के जीके में एक सवाल और जुड़ गया जिसे रटाना होगा। और उन्हें दशानन का मतलब समझाना होगा।
जय हो रावण की !
5 comments:
बैलेंस बैठाल दिया होगा कलाकार ने..:)
विजयादशमीं की बहुत शुभकामनाएँ.
aage aage dihkiye.... :)
बहुत सुंदर आपका लिखने पढने की दुनिया में स्वागत है..
विजयादशमीं की बहुत शुभकामनाएँ.
लगता हें एक सर नेता लोग खा गए
Post a Comment